बता दें कि मीरा राजपूत के पति शाहिद कपूर इस वक्त अपनी फिल्म जर्सी में व्यस्त हैं। यह तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है जिसमें शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म यह 31 दिसंबर को रिलीज होगी। मीरा और शाहिद की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी।
मीरा राजपूत के इस वीडियो को फैंस ने जमकर प्यार दिया है। कई यूजर्स ने उनके परिवार के लिए दिल वाली इमोजी भी बनाई।