फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swadesh: वित्त मंत्री के हाथों सोमवार को होगा नए चैनल का आगाज, हिंदी में बिजनेस न्यूज की नई तैयारी

Sat, 02 Oct 2021 02:38 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में अपनी छाप मजबूत बनाने के लिए टाइम्स नेटवर्क अब हिंदी बिजनेस न्यूज की श्रेणी में अपना सफर शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर 2021 को नेटवर्क का नया चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन लॉन्च करेंगी। ‘ईटी नाउ स्वदेश’ का स्लोगन है, बढ़ो देश के साथ।
विज्ञापन
ईटी नाउ स्वदेश लोगो - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय भाषाओं के क्षेत्र में अपनी छाप मजबूत बनाने के लिए टाइम्स नेटवर्क अब हिंदी बिजनेस न्यूज की श्रेणी में अपना सफर शुरू करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर 2021 को नेटवर्क का नया चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन लॉन्च करेंगी। ‘ईटी नाउ स्वदेश’ का स्लोगन है, बढ़ो देश के साथ। लॉन्चिंग के दिन सभी नेटवर्क चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड के उभरने और उनके सिद्धांतों पर ब्रांड की एक फिल्म का प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन

ईटी नाउ स्वदेश एंकर्स - फोटो : अमर उजाला मुंबई

‘ईटी नाउ स्वदेश’ टाइम्स नेटवर्क का दूसरा हिंदी न्यूज चैनल है। इसमें संपादकों की जो टीम शामिल की गई है, उसमें मिहिर भट्ट, प्रदीप पांड्या, कविता थपलियाल और प्रियंका आनंद के नाम प्रमुख हैं। इस चैनल की कमान निकुंज डालमिया को सौंपी गई है। वह इस नए चैनल के प्रबंध निदेशक भी होंगे। चैनल की लॉन्च की जानकारी देने के लिए जारी नेटवर्क की तरफ से जारी बयान के मुताबिक नागरिकों, कारोबारियों और देश के लोगों को वैल्यू के साथ समाचार देने के लिए इस चैनल को लॉन्च किया जा रहा।
विज्ञापन

टाइम्स नेटवर्क के सीईओ और एमडी एमके आनंद - फोटो : अमर उजाला मुंबई
टाइम्स नेटवर्क के सीईओ और एमडी एमके आनंद ने लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ईटी नाउ भारत के विकास की कहानी के साथ एक दशक से भी अधिक समय से जुड़ा हुआ है। अब हम अपने हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ को लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह चैनल बिजनेस न्यूज की श्रेणी को न केवल एक अलग अंदाज में पेश करेगा। बल्कि इससे भारत के साथ हर भारतीयों को आगे बढ़ने में मदद करने के हमारे अभियान में और तेजी आएगी। महामारी ने पूरे विश्व के सामने अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह पूरे सिस्टम में बदलाव का कारक बन गया है। इससे हम अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और अपनी जिंदगी जीने के नए तरीकों की फिर से कल्पना करने लगे हैं। डिजिटल सर्विसेज और पेमेंट, फाइनेंशियल और इनवेस्टमेंट टूल्स जैसी नई स्ट्रीम निश्चित कारक के रूप में उभरेंगे, जो भारत की प्रगति का पथ प्रशस्त करेंगे।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें