मीना कुमारी अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। आज भले ही वह हमारे बीच ना हो, लेकिन उनकी दमदार अदाकारी और हर एक अदा दर्शकों के दिलों में जिंदा है। मीना कुमारी जितनी खूबसूरत थीं, उतनी ही खूबसूरती से वह फिल्मों में अपने किरदार निभाती थीं। बचपन में मीना के घर की माली हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण उन्हें कम उम्र में ही काम करना पड़ा। बचपन में मां बाप और भाई बहनों के लिए पैसे कमाने के लिए मीना ने अभिनय का रास्ता चुना। मीना ने मजबूरी में अभिनय शुरू किया था, लेकिन वह आगे चलकर उनका शौक बन गया। आज अभिनेत्री की पुण्यतिथि है। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें....