सलमान-कटरीना
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान और कटरीना कैफ 7 साल के लंबे रिश्ते में रहे थे। हालांकि, सलमान के गुस्से की वजह से कटरीना उनसे दूर होने लगीं और उन्होंने ब्रेकअप रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। फिलहाल कटरीना, विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को सफल तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, सलमान-कटरीना की बात करें तो इन्होंने रिश्ता खत्म होने के बाद काम के मोर्चे पर कोई मनमुटाव नहीं रखा। दोनों सितारों ने ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया। अब यह एक्स कपल जल्द ही 'टाइगर 3' में नजर आने वाला है।