'ब्लेड' अगले साल नहीं होगी रिलीज
मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लेड' को पहली बार साल 2019 में बनाए जाने की घोषणा की गई। फिल्म की मेकिंग और रिलीज में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देरी हुई। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में भी भारी उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। अब मार्वल स्टूडियो ने फिल्म की रिलीज डेट शेड्यूल को हटा दिया है। फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज नहीं होगी।
Jigra Controversy: 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी बताने पर वासन बाला ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खुद देखें और मन बनाएं
बेहतरीन स्क्रिप्ट की है तलाश
खबरों की मानें तो फिल्म को बनाने के लिए जो निर्देश शामिल थे, इनमें से बासम तारिक ने साल 2022 में फिल्म से किनारा किया। इसके बाद यान डेमंगे ने भी फिल्म से किनारा किया। A24 मूवी मैक्सिम के वर्ल्ड प्रीमियर पर नताली साइटक ने कहा, वास्तव में हमें फिल्म की चिंता है। हम चाहते हैं कि एक अच्छी फिल्म बने। मार्वल के अध्यक्ष केविन फीगे ने कहा कि अब तक की सबसे बेहतरीन ब्लेड मूवी बनाना महत्वपूर्ण है। स्टूडियो तब तक मूवी नहीं बनाएगा जब तक कि उन्हें एक बेहतरीन स्क्रिप्ट न मिल जाए।
Salman Khan Love Affairs: ये हसीनाएं रह चुकी हैं सलमान खान की जान, शामिल हैं पांच अभिनेत्रियों के नाम