मशहूर सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस एजमी बीआनको ने अमेरिकी सिंगर मैरलिन मैनसन (ब्रायन वॉर्नर असली नाम) पर सनसीखेज आरोप लगाए हैं। बीआनको ने बताया कि मई 2011 के आसपास मैरलिन ने उनके साथ कई बार रेप और मारपीट की थी।
बीआनको ने कहा है कि उन्हें ड्रग्स देकर बार-बार शारीरिक और मानसिक तौर पर किया गया। बीआनको ने मैनसन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
बीआनको ने लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। बीआनको ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैनसन जबरदस्ती उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। वहीं कई बार मैनसन ने बीआनको के साथ मारपीट भी की।
बता दें कि बीआनको के अलावा इवान रचैल समेत करीब 15 महिलाएं सिंगर मैरलिन मैनसन पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं। ब्रिटिश अभिनेता बीआनको ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में रॉस का किरदार निभाया था।