बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने चलने के स्टाइल और जिम आउटफिट को लेकर ट्रोल हुई हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम आउटफिट में दिख रही हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका अरोड़ा अपने चलने के स्टाइल को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी उनको इंटरनेट यूजर उनके वॉकिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल कर चुके हैं। यह उस वक्त का वीडियो है, जब मलाइका योगा के लिए जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाया और अंदर चले गईं। जैसे ही यह वीडियो वायरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुआ, तभी यूजर्स मलाइका को ट्रोल करने लगें।