फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Bhaskar: फिर बदली 'लकी भास्कर' की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी दुलकर सलमान की फिल्म

Tue, 20 Aug 2024 06:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुलकर सलमान की अगली फिल्म 'लकी भास्कर'  की रिलीज डेट में एक दफा फिर बदलाव किया गया है। जानें अब यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 
विज्ञापन
लकी भास्कर - फोटो : एक्स@SitharaEntertainments
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुलकर सलमान की अगली फिल्म 'लकी भास्कर' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, वेंकी एटलुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल चुकी है। सबसे पहले इस फिल्म की रिलीज की तारीख 27 सितंबर तय की गई थी, जिसे बाद में बदलकर 7 सितंबर कर दिया गया था। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट में फिर से बदलाव हुआ है, जिससे इसका इंतजार कर रहे प्रशंसकों को झटका लगना लाजमी है। 

दिवाली पर दस्तक देगी 'लकी भास्कर'

मंगलवार को 'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की। यह अब दिवाली के अवसर पर 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की प्रत्याशा को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने एक नोट जारी किया जिसमें कहा गया कि वे फिल्म की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। बयान में कहा गया है, 'हम इसे हर भाषा में यथासंभव प्रामाणिक रूप से देसी बनाना चाहते हैं।' टीम इसके पैन इंडिया रिलीज की भी योजना बना रही है जिसके लिए उन्हें अधिक समय की आवश्यकता है।

विज्ञापन


Call Me Bae Trailer Launch: 'बे' बन छाईं अनन्या पांडे, करण जौहर-अपूर्व मेहता समेत स्टार्स ने भी बिखेरा जलवा

'लकी भास्कर' की कहानी, स्टारकास्ट

'लकी भास्कर' के एक पीरियड थ्रिलर होने की उम्मीद है। फिल्म में दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाएंगे, जिसे अमीर बनने का एक रहस्यमय तरीका मिलता है। मीनाक्षी चौधरी, आयशा खान और पी. साई कुमार कलाकारों का हिस्सा हैं। 'लकी भास्कर' का निर्देशन फिल्म निर्माता वेंकी एटलुरी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Murshid Trailer: केके मेनन की ‘मुर्शिद’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया से होगा सामना

'लकी भास्कर' का निर्माण

सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के नागा वामसी और साई द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें