फिल्म वेदा में अपनी अदाकारी से शरवरी वाघ इन दिनों खूब वाहवाही लूट रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें कॉमेडी फिल्में बहुत पसंद हैं।
शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म वेदा की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म में उनके किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें किस तरह की फिल्में पसंद हैं। शरवरी के मुताबिक वह एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनना जरूर पसंद करेंगी।
2020 में शरवरी ने की थी शुरुआत
शरवरी ने अपनी शुरुआत साल 2020 में वॉर ड्रामा सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए से अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली 2, हॉरर कॉमेडी मुंजा और पीरियड ड्रामा फिल्म महाराज में काम किया। हालिया बातचीत के दौरान शरवरी ने कहा कि कॉमेडी एक ऐसी शैली है जो उनके दिल के काफी ज्यादा करीब है।
सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही वेदा
उनकी फिल्म वेदा की बात करें तो इसमें शरवरी के साथ जॉन अब्राहम और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। पहले दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 30 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म ने क्रमशः एक करोड़ 80 लाख और दो करोड़ 45 लाख रुपये का कारोबार किया था। तीन दिन में फिल्म ने 10.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर दिखेगा महासंगम, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा मिलन