फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrest Warrant: लखनऊ कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, जानिए पूरा मामला

Thu, 18 Nov 2021 12:29 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ की एक कोर्ट ने डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। सपना चौधरी पर शो कैंसल करने और दर्शकों के पैसे न लौटाने का आरोप है। इस मामले में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए।

विज्ञापन


कोर्ट को सपना चौधरी के खिलाफ आरोप तय करने हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट में हाजिर रहना बेहद जरूरी है। इस मामले में अपने खिलाफ एफआईआर लिखे जाने के बाद सपना चौधरी ने शिकायत को खारिज करने का आवेदन दिया था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया।




आशियाना पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत
ये एफआईआर सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना पुलिस स्टेशन में साल 2018 में 14 अक्टूबर को लिखी गई थी। आरोप था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज ने किया था। इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम हैं।   
विज्ञापन


300 रुपए में बिका था टिकट
कोर्ट में दाखिल शिकायत में जानकारी दी गई है कि ये दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर इसकी टिकट खरीदी थी। सपना चौधरी के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें