फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayush Sharma: आयुष शर्मा को इंडस्ट्री में पूरे हुए पांच साल, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर सलमान को कहा धन्यवाद

Thu, 05 Oct 2023 04:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ पलों का एक वीडियो साझा किया है। यह फिल्म जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में वरीना हुसैन अहम किरदार में नजर आई थीं।
विज्ञापन
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा को सिनेमा में पांच साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन आयुष ने इंडस्ट्री में अपने कदम जमा लिए थे। बॉलीवुड में पांच साल पूरे होने पर उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया है। आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ पलों का एक वीडियो साझा किया है। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन अहम किरदार में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

Mera Piya Ghar Aaya: सनी लियोनी ने माधुरी दीक्षित को दिया ट्रिब्यूट, मेरा पिया घर आया 2.0 गाने का टीजर जारी

अभिनेता ने साझा किया पोस्ट
आयुष शर्मा ने कहा, 'मैंने आज इंडस्ट्री में पांच साल पूरे कर लिए हैं, 5 अक्टूबर 2018 को लवयात्री रिलीज हुई और वाह क्या यात्रा रही है। किसी ने सच ही कहा है कि आपकी पहली फिल्म हमेशा खास होती है, हिट और फ्लॉप तो होते रहेंगे, लेकिन पहली फिल्म में काम करने की भावना से करीब कुछ भी नहीं है। पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर शुक्रवार को थिएटर से पहली प्रतिक्रिया का इंतजार करने की घबराहट, इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। एक फ्लैट फुट डांसर होने से लेकर वैभवी मर्चेंट से पहली बार गरबा सीखने तक।' 
विज्ञापन

जब सलमान से डरकर सलमा आंटी के पास पहुंचे थे विवेक
विज्ञापन


सलमान खान का किया शुक्रिया
उन्होंने आगे लिखा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि लवयात्री को इतना प्यार देने और मुझे खुद को बड़े पर्दे पर देखने के सपने को पूरा करने का मौका देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।' इसके साथ ही आयुष शर्मा ने सलमान खान का उनपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने सलमान को टैग कर लिखा, 'हमारे सपनों को पूरा करने के लिए तीन नए लोगों पर भरोसा करने के लिए सलमान खान को बहुत-बहुत धन्यवाद।'
 

अर्पिता खान ने साझा की स्टोरी 
वहीं, सलमान खान की बहन और आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'इंडस्ट्री में 5 मेहनती, दृढ़निश्चयी, प्रतिभाशाली साल पूरे करने पर बधाई। ऐसा लगता है जैसे कल ही आपने अपने सपनों को हासिल करने के लिए यह सफर शुरू किया था, 50 साल और।'

CBFC: रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने तीन निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, साउथ अभिनेता ने दी थी घूस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें