फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mera Piya Ghar Aaya: सनी लियोनी ने माधुरी दीक्षित को दिया ट्रिब्यूट, मेरा पिया घर आया 2.0 गाने का टीजर जारी

Thu, 05 Oct 2023 04:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बी टाउन एक्ट्रेस सनी लियोनी फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए काफी मशहूर हैं। इस बार सनी लियोनी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग मेरा पिया घर आया की रीमेक करने जा रही हैं। इस गाने का टीजर भी सामने आ गया है।
 
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित और सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बी टाउन एक्ट्रेस सनी लियोनी फिल्मों में आइटम सॉन्ग के लिए काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं कई म्यूजिक वीडियो में सनी अपने किलर डांस मूव्स से महफिल लूट चुकी हैं। इस बार सनी लियोनी हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग मेरा पिया घर आया की रीमेक करने जा रही हैं। इस गाने का टीजर भी सामने आ गया है।

विज्ञापन


ऐसे में करीब 28 साल बाद बी टाउन एक्ट्रेस सनी लियोनी 'मेरा पिया घर आया' का रीमेक लेकर आ रही हैं। गुरुवार को 'मेरा पिया घर आया 2.0' का टीजर रिलीज किया गया है। सनी लियोनी का नाम बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स के लिए काफी जाना जाता है। इतना ही नहीं कई म्यूजिक वीडियो में भी सनी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इस बीच अब सनी लियोनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सॉन्ग 'मेरा पिया घर आया' का रीमेक किया है।

सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'मेरा पिया घर आया 2.0' का लेटेस्ट टीजर शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में ये जानकारी दी गई है कि माधुरी दीक्षित को स्पेशल ट्रिब्यूट के तौर पर हम 'मेरा पिया घर आया 2.0' लेकर आ रहे हैं। सनी लियोनी के अपकमिंग आइटम सॉन्ग 'मेरा पिया घर आया 2.0' के टीजर को देखने के बाद फैंस गाने की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता दें कि सनी का ये गाना आने वाले 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें