फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी संग छुट्टी मना रहे हैं 'लुटेरा' के निर्देशक

Sun, 14 Jul 2013 01:18 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म 'लुटेरा' को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बात से फिल्म के निर्देशक इतने उत्साहित हो गए कि वह इस फिल्म की सफलता का मजा लेने के लिए रोम छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए।
विज्ञापन


फिल्म 'लुटेरा' के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने भी अपनी बीवी इशिका मोहन के साथ छुट्टियां मनाने रोम निकल गए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि जल्द ही वे परिवार के साथ विदेश निकल जाएंगे।

लंबे समय तक शूटिंग में उलझे विक्रमादित्य को फ्रेश होने के लिए घूमने जाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी। अब जब कि उनके निर्देशन में बनी इस दूसरी फिल्म की भी काफी तारीफें हो रही हैं, तो वे काफी खुश हैं। उन्होंने तीसरी फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार कर रखी है। रोम घूमकर लौटने के बाद वे अपनी नई फिल्म शुरू करेंगे।
विज्ञापन


उधर इस फिल्म की नायिका सोनम कपूर भी इस फिल्म के बाद अपनी छुट्टी प्लान कर रही हैं। हां फिल्म के नायक रणवीर सिंह जरूर अपनी नई फिल्म रामलीला की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें