फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद के बाद अब कौन है जैकलीन का नया प्रेमी?

Sun, 14 Jul 2013 01:18 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज का निर्देशक साजिद खान के साथ ब्रेकअप हो गया है। माना जा रहा था कि ब्रेकअप के बाद उनका फिल्मी कैरियर प्रभावित होगा लेकिन उन्हें धड़ाधड़ फिल्में मिल रही हैं।
विज्ञापन


जैकलिन फर्नांडिस को चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। विकी सिंह की एक फिल्म में उन्हें दोहरा किरदार निभाने का मौका मिला है। एक भूमिका में जैकलिन अपने ग्लैमरस अवतार में दिखेंगी, तो दूसरी भूमिका नेक्स्ट डोर गर्ल की होगी।

यह जरूर है कि उनके ये दोनों ही किरदार पॉजिटिव होंगे। उल्लेखनीय यह भी है कि उनके अपोजिट रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे दो बड़े हीरो लिए जा रहे हैं। विकी सिंह का कहना है कि उनकी फिल्म के डबल रोल में जैकलिन पूरी तरह फिट बैठती हैं।
विज्ञापन


सब जानते हैं कि जैकलिन का नाम साजिद खान से कुछ समय पहले तक जोड़ा जा रहा था, लेकिन अफेयर टूटने के बाद कहा गया कि अब वे बॉलीवुड में पांव नहीं जमा पाएंगी। परंतु इधर जैकलिन ने साबित कर दिया है कि इंडस्ट्री में उनकी पहुंच बन चुकी है।
विज्ञापन


अब कई फिल्मकार उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं कि साजिद के बाद उनका नया प्रेमी कौन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें