फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: वायरल हो रहा है किम शर्मा का नया वीडियो, अभिनेत्री कर रही हैं पोल डांस

Fri, 24 Sep 2021 09:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पोल डांस कर रही हैं। उनके इस वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
किम शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पोल डांस कर रही हैं। उनके इस वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंडर में फ्लोरिडा का जस्ट वन्स गाना बज रहा है और किम शर्मा पोल डांस कर रही हैं। इस वीडियो की पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि किम शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी उपस्थिति दर्द कराती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर नई-नई तस्वीरें डालती रहती हैं। अब उन्होंने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पोल डांस कर रही हैं। इस वीडियो पर किम शर्मा के फैंस के साथ ही सेलेब्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किम के एक्स बॉयफ्रेंड और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उनके इस वीडियो को पसंद किया है।


 

विज्ञापन

किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि किम शर्मा ने फिल्म 'मोहब्बतें' से सुर्खियां बटोरी थीं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किम टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ नजर आई थीं। किम और लिएंडर ने जिस रेस्टोरेंट में खाना खाया था, वहां की उनकी तस्वीरें लीक हुई थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह भी लगता है किम इस रिश्ते को दुनिया से छुपाना नहीं चाहती हैं। किम ने हाल में ही एक रोमांटिक तस्वीर साझा कर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। किम शर्मा ने जो तस्वीर साझा की थी उसमें लिएंडर पेस उन्हें बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। वहीं किम कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को किम और लिएंडर के फैन्स ने काफी पसंद किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें