फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज, आपने देखा क्या?

Fri, 24 Sep 2021 01:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैलो कौन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भोजपुरी के गाने इन दिनों देशभर में काफी मशहूर हो रहे हैं। ये सिर्फ बिहार, यूपी और झारखंड तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन गानों को दूसरे राज्य के लोग भी गुमगुनाते दिख जाएंगे। भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' भी ऐसा ही कुछ है। इस गाने के रिलीज के बाद से ही ये गाना चर्चा में बना हुआ है। ये फेमस रैप सॉन्ग अपने मजेदार लिरिक्स के कारण वायरल हुआ है। इस गाने को रिलीज हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन फिर भी ये गाना टॉप लिस्ट में बना हुआ है। इस गाने पर 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
विज्ञापन

'हैलो कौन' गाने को खुद रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय ने गाया है। इसके लिरिक्स और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। यहां तक की गाने को रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय पर फिल्माया गया है। इस वीडियो में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। 
 
विज्ञापन

हैलो कौन - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने पर तकरीबन 3 लाख लाइक्स आ गए हैं। माना जाता है कि इस गाने के हिट होने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन रहा। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान इसे खुब पसंद किया था। गाना इतना सुनने में मजेदार है कि वह अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़का जा रहा है। बता दें कि रितेश पांडे का 'हैलो कौन' 10 दिसंबर 2019 में रिलीज हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें