फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: आमिर खान ने केबीसी में पूछा अमिताभ बच्चन से ऐसा सवाल, 'बिग बी' की हो गई बोलती बंद

Thu, 10 Oct 2024 10:30 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केबीसी 16 के एपिसोड में बिग बी के साथ जल्द आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड के नए प्रोमो में आमिर खान बिग बी से एक सवाल करते नजर आ रहे हैं, जिसका जवाब देने से पहले ही बिग बी की बोलती बंद हो गई। आइए आपको बताते हैं क्या था वो सवाल।
विज्ञापन
आमिर खान-अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स @SonyTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केबीसी 16 के एपिसोड में अभिनेता आमिर खान आने वाले हैं। इस एपसोड के कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही अब आमिर खान और बिग बी के मस्ती मजाके से भरे एक प्रोमो वीडियो को रिलीज किया गया है। इसमें आमिर खान अमिताभ बच्चन से हंसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


 

आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
काम से फ्री होकर समय में क्या करते थे अमिताभ
आमिर खान ने कहा, आप अपने काम से फ्री होकर, खाली समय में क्या करते थे। इसके बाद आप क्या करते थे। आमिर खान के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने कहा, हां, हां, हां...। इस पर आमिर जोर से हंसने लगे और उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि आप काफी क्लब्स में घूमते थे। 

MAHAKALI: 'हनुमान' के बाद परदे पर 'महाकाली' की कहानी दिखाएंगे प्रशांत, नवरात्रि में किया नई फिल्म का एलान

आमिर खान- अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
जुनैद के सवाल पर बोले आमिर खान
वीडियो में जुनैद खान अमिताभ से मासूमियत से पूछते हैं, "सर, आप अपनी शादी में नर्वस थे या एक्साइटेड?" अमिताभ बच्चन ने इस सवाल पर हैरानी भरी प्रतिक्रिया दी। वह कुछ कह पाते तभी आमिर ने बीच में ही जुनैद को मजाकिया अंदाज में टोक दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसे सवाल नहीं पूछे जाते। कुछ भी पूछता है...'। 

Box Office Report: 'देवरा' में अब नहीं बचा दम, 600 करोड़ क्लब तक पहुंचने में 'स्त्री 2' के भी छूट रहे पसीने

आमिर खान-जुनैद खान (केबीसी 16) - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान ने किया खुद को प्रशंसक होने का दावा
केबीसी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, 'मेरे पास आपके लिए एक सवाल है। आपको आपकी शादी की तारीख याद है?' इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, 'तीन जून 1973'। इस पर आमिर खान ने जवाब दिया, कोई सबूत तो दीजिए'।

Ratan Tata: जैसे ही मिली रतन टाटा के निधन की खबर, दिलजीत दोसांझ ने बीच में ही रोक दिया कॉन्सर्ट

विज्ञापन

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ की शादी के कार्ड में लिखी थी ये बात
अमिताभ बच्चन की शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस फोटो में लिखा है, 'जब ते राम ब्याहि घर आए, नित नव मंगल मोद बधाए'। इस कार्ड में लिखा है, हमारे सुपुत्र अमिताभ और श्रीमती और श्री तरुण कुमार भादुड़ी की सुपुत्री जया का शुभ-विवाह रविवार दिनांक 3 जून 1973 को मुंबई में सम्पन्न हुआ'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें