फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के भाई को किया बर्थडे विश, लिखा ये खास मैसेज

Tue, 28 Sep 2021 08:56 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
कटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की कौशल के भाई की फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है।
कटरीना ने सनी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे सनी..
विज्ञापन
विक्की और सनी कौशल के साथ कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। यहां तक की रिपॉर्ट्स के अनुसार दोनों का रोका हो चुका है। इस बीच कटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विक्की कौशल के भाई की फोटो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन

विक्की कौशल के छोटे भाई सनी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। कटरीना ने सनी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे सनी.. भगवान करे तुम्हारा हर दिन प्यार, मजे और सनशाइन से भरा रहे'..सनी ने भी कैटरीना के इस पोस्ट का जवाब देते हिए कटरीना की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- थैंक यू सो मच कटरीना।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल ने भाई को किया विश
विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई के साथ तस्वीर को साझा किया है। इसमें वह बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। विक्की ने अपने भाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे ब्रो.. सनी ने अपने भाई के पोस्ट पर शुक्रिया कहा है उन्होंने लिखा है-बेस्ट बर्थडे... थैंक्स मेरे भाई... लव यू...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें