फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म चांदनी बार: पूरे हुए 20 साल, कम बजट में बनने के बाद भी जीते थे 4 राष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 28 Sep 2021 04:37 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म चांदनी बार को रिलीज हुए 20 साल हो गये हैं। ये फिल्म 28 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर ने। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने तब्बू को ध्यान में रखकर लिखा था। फिल्म का निर्माण बेहद कम बजट में हुआ था।
विज्ञापन
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म चांदनी बार को रिलीज हुए 20 साल हो गये हैं। ये फिल्म 28 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर ने। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने तब्बू को ध्यान में रखकर लिखा था। फिल्म का निर्माण बेहद कम बजट में हुआ था। मधुर भंडारकर का कहना है कि जितने की फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर की ड्रेस का बजट था, उससे कम बजट में ये फिल्म बन गई थी। फिल्म ‘चांदनी बार’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

विज्ञापन


मधुर भंडारकर का कहना है कि प्रोड्यूसर्स फिल्म चांदनी बार में आइटम नंबर रखना चाहते थे। लेकिन, मैं ऐसा नहीं चाहता था जिसके कारण बात बन नहीं पा रही थी। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म को अपने हिसाब से बनाना चाहता था। इस फिल्म को मैंने बहुत कम बजट में बनाया। करीना कपूर को एक बार मैंने मजाक में बोला था, ‘हीरोइन’ फिल्म में जितना पैसा कपड़ों पर खर्च कर दिया, उससे कम बजट में चांदनी बार फिल्म बना दी थी। भंडारकर का कहना है कि इस विषय पर फिल्म बनाने का फैसला काफी रिस्की था। इस फिल्म के टाइटिल से ही लोगों को दिक्कत थी। फिल्म के टाइटल से ये बी-ग्रेड की फिल्म लग रही थी। उन्होंने कहा, वो इस फिल्म को लेकर छह महीने तक शोध करते रहे।

 

Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म ‘चांदनी बार’ मुंबई की एक बार डांसर की कहानी है। मधुर भंडारकर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को उन्होंने तब्बू को ध्यान में रखकर बनाया था। तब्बू को भी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। वो ही मेरी पहली और अंतिम च्वॉइस थीं। उन्होंने कहा कि अगर तब्बू उस वक्त इस फिल्म को करने से मना कर देतीं, तो मैं निराश हो जाता। आपको बता दें कि यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में तब्बू के अपोजिट अतुल कुलकर्णी ने अभिनय किया था। राजपाल यादव और अनन्या खरे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें