बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को अपने घर की झलक दिखाई। दरअसल, करीना कपूर ने अपने एक नए विज्ञापन के लिए तस्वीरें खिंचवाईं हैं, जिसमें उनके घर के अलग-अलग कोने दिखाये गये हैं। इन विभिन्न तस्वीरों में करीना अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में दिख रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
पहली तस्वीर में करीना कपूर ने गुलाबी रंग का टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर का बैकग्राउंड बेहद शानदार है। पौधों से ढकी एक बांस की चादर करीना कपूर के बैकग्राउंड में है और फोटो के पीछे जो हरियाली है उसमें करीना की तस्वीर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।