करीना ने दिया यह सुझाव
दरअसल, लंबे समय से फैंस और मीडिया करिश्मा कपूर के नाम का उच्चारण 'करिस्मा' या 'करिश्मा' के रूप में करते रहे हैं। अब उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान ने अभिनेत्री के नाम को लेकर फैले भ्रम पर से पर्दा हटाया है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान इस विषय पर मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका नाम लेने का सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप उन्हें लोलो के नाम से संबोधित करें।
ये है करिश्मा के नाम का सही उच्चारण
बहन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि काफी लोग करिश्मा के नाम का सही उच्चारण नही कर पाते। उनके नाम का सही उच्चारण 'करिज्मा' है, जिसका अर्थ चमत्कार होता है। उन्होनें आगे कहा,"मुझे लगता है कि उन्हें इससे कोई समस्या नही है। उनके लिए लोगों का प्यार और भावनाएं ज्यादा महत्व रखती हैं।
'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ आएंगी नजर
करीना हाल हीं में फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं, जिसमें कृति सैनन,तब्बू , दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी अभिनय किया था। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वह अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाली हैं, जो निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी कड़ी होगी। इस फिल्म में अजय और करीना के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसके साथ ही करीना 'वीरे दी वेडिंग 2' से भी जुड़ी हैं, जो इस साल जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
Manav Kaul: इंदौरी पोहे के शौकिन हैं अभिनेता मानव कौल, फिट रहने के लिए खाते हैं सलाद