फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कॉफी मग के साथ कार में बैठीं करीना बुरी तरह ट्रोल हुईं, यूजर बोले- इतना बड़ा घरकिस लिए है...

Wed, 20 Oct 2021 08:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं। यूजर करीना कपूर खान से पूछ रहे हैं कि जब कार में ही बैठकर कॉफी पीनी है, तो इतना बड़ा घर किस लिए है?
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं। यूजर करीना कपूर खान से पूछ रहे हैं कि जब कार में ही बैठकर कॉफी पीनी है, तो इतना बड़ा घर किस लिए है? दरअसल, करीना कपूर खान अपने घर के बाहर कॉफी मग के साथ दिखीं। थोड़ा देर इधर-उधर टहलने के बाद वह कॉफी मग के साथ अपनी कार में बैठ गईं। उनका यह वीडियो बॉलीवुडपैप द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। जहां यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- घर के अंदर ही पी लो ना कॉफी। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि यह घर के अंदर भी ऐसे ही घूमती है क्या?

विज्ञापन


हालांकि, ऐसा नहीं है कि यूजर्स सिर्फ करीना को ट्रोल ही कर रहे हैं। कई यूजर्स उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके लुक और सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। जैसे ही करीना कॉफी मग के साथ घर से बाहर आईं वैसे ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें उतारना और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उनके हाथ में स्थिति कॉफी मग ने सबका ध्यान खींचा। जिसके कारण यूजर्स उनको ट्रोल भी करने लगे। यूजर्स हैरानी जता रहे हैं कि जब करीना कपूर के पास इतना बड़ा घर है, तो वह क्यों कॉफी कार में पी रही हैं।  यूजर्स कह रहे हैं कि करीना के पास घर के अंदर कॉफी पीने का भी वक्त नहीं है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान की आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा, वह 'तख्त' में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर के साथ भी दिखेंगी।
 

विज्ञापन

गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने खुद के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को अपने घर की भी झलक दिखाई है। दरअसल, उन्होंने अपने  एक नए विज्ञापन के लिए तस्वीरें खिंचवाईं हैं, जिसमें उनके घर के अलग-अलग कोने दिखाये गये हैं। इन विभिन्न तस्वीरों में करीना अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में दिख रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहली तस्वीर में करीना कपूर ने गुलाबी रंग का टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर का बैकग्राउंड बेहद शानदार है। पौधों से ढकी एक बांस की चादर करीना कपूर के बैकग्राउंड में है और फोटो के पीछे जो हरियाली है उसमें करीना की तस्वीर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। 

करीना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें डालती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें