गौरतलब है कि इससे पहले मीरा राजपूत ने खुद की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने को 'बीच बम' बताया था। यह तस्वीर समुद्र किनारे की थी और इसमें मीरा सफेद बिकनी और हरे रंग के श्रग में दिख रही थीं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बीच बम। सचमुच इसे बंद नहीं किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों ने कई तरह की टिप्पणियां की थी। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था- दुनिया को दिखा दो मीरा आज...
सभी जानते हैं कि मीरा और शाहिद बॉलीवुड के पॉपुलर और परफेक्ट कपल हैं। इससे पहले मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह योगा कर रही थीं। उनके इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था। वीडियो में वह समुद्र किनारे सूर्य नमस्कार कर रही थीं।