फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: '3 इडियट्स' के लिए ऐसे चुनी गई थीं करीना कपूर, 14 साल बाद सामने आया लुक टेस्ट का फोटो

Sun, 26 Feb 2023 07:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मानी जाती हैं। उन्हें इस अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल बीत चुके हैं और आज भी वह किसी भी रोल को बखूबी निभा लेती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में में दी हैं, जिसमें से एक फिल्म 'थ्री इडियट्स' भी शामिल है। इस मूवी में करीना ने पिया नाम की लड़की का रोल प्ले किया था, जो डॉक्टर है।और जिसे आमिर खान के किरदार रैंचो से प्यार हो जाता है। वहीं अब 14 साल बाद अब उनके लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : social media
फिल्म 3 इडियट्स  साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता आमिर खान रैंचो के किरदार में, आर माधवन फरहान कुरैशी और शरमन जोशी को राजू रस्तोगी के किरदार में देखा गया था। वहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान को पिया के किरदार में फैंस ने काफी पसंद किया था। 'थ्री इडियट्स' में करीना कपूर के कैरेक्टर को काफी सराहना मिली थी। आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी और केमेस्ट्री को भी लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। वही अब 14 साल बाद विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने करीना के लुट टेस्ट की फोटो सोशल मीडिया ऑडियंस को दिखाई है। तस्वीरों की बात करें तो सबसे पहली तस्वीर में करीना ने ग्रीन कलर की कुर्ती पहनी है, जिसमें बालों को पोनीटेल के जरिये बांध कर रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आगे दूसरी तस्वीर में करीना ने बैंगनी रंग की साड़ी, लाल ब्लाउज और कुछ ज्वैलरी के साथ पतला चश्मा लगाए महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दे रही है। तीसरी तस्वीर में करीना एक कॉलेज स्टूडेंट के लुक में गुलाबी रंग का टॉप, नीले रंग का दुपट्टा और कंधों पर एक बैग रखा हुआ दिखाई दे रही हैं। चौथे लुक में करीना को गुलाबी और सफेद कुर्ती पहने बॉब कट में दिखाया गया है। जबकि पांचवे लुक में वह पीके की तरह दिख रही हैं। दरअसल, तस्वीर में वह लाल रंग का हेलमेट पहने ऑरेंज रंग का टॉप पहने पिया के रूप में करीना का आइकॉनिक लुक नजर आ रहा है। 
 

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं इन फोटोज को देख फैंस जम कर प्यार लुटा रहे हैं। करीना के कुछ लुक टेस्ट फैंस को पसंद आए हैं, तो कुछ में वह अजीब लग रही हैं। एक फैन फोटो में कमेंट करते हुए कहा, 'आपका शुक्रिया कि आपने पिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं'। दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'आपने 4 और 5 लुक को एक कर पीके से अनुष्का शर्मा का लुक क्रिएट कर दिया'।

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' में पीएम मोदी को याद आईं लता मंगेशकर, जानें क्यों किया स्वर कोकिला का जिक्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान रैंचो के किरदार में, आर माधवन फरहान कुरैशी और शरमन जोशी को राजू रस्तोगी के किरदार में देखा गया था। वहीं फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड फंक्शन में दिखी सिड कियारा की शानदार केमिस्ट्री, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें