इन सेलेब्स संग किया काम
करण जौहर ने उन सितारों के नाम गिनवाए जिनके साथ काम करने की उन्हें इच्छा रही। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन हैं, जिन्हें उन्होंने दो बार निर्देशित किया। इनमें ऋषि कपूर भी एक थे, जिन्हें करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में निर्देशित किया था। इसके अलावा ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 'अग्निपथ' और 'कपूर एंड संस' को करण जौहर ने प्रोड्यूसर किया। इसके अलावा करण जौहर ने लता मंगेशकर के साथ काम करने का सपना देखा था जो, 'कभी खुशी कभी गम' के दौरान पूरा हो गया, जिसमें लता मंगेशकर ने गाना गाया था।
Queen 2: 'क्वीन' के सीक्वल को लेकर विकास बहल ने किया खुलासा, फिल्म की कहानी पर कर रहे हैं काम?
लेकर आएंगे एक्शन फिल्म
करण जौहर की इस विश लिस्ट में श्रीदेवी का नाम भी था, जो अधूरा रह गया। बता दें कि श्रीदेवी का वर्ष 2018 में दुबई में निधन हो गया था। करण जौहर ने आगे बताया कि वह अपनी जिंदगी में काफी संतुष्ट हैं। फिल्म निर्माता का कहना है कि उनका ऐसा कोई सपना नहीं है, जिसे लेकर उन्हें लगे कि यह पूरा नहीं हुआ। करण का कहना है कि वह हर दिन एक नया सपना देखते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने एक्शन फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।
Vivek Agnihotri: करण जौहर को अवॉर्ड मिलते देख विवेक अग्निहोत्री ने घुमाई अपनी आंखें, वायरल हुआ रिएक्शन