वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही करण जौहर स्टेज पर जाते हैं तो विवेक अग्निहोत्री तुरंत अपना मुंह बनाते हैं और अजीब सा एक्सप्रेशन देते हैं। जैसे की उन्हें करण जौहर का अवॉर्ड लेना बिल्कुल भी पसंद ना आया हो। यूजर्स विवेक का ये रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री को फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता है। विवेक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड के लिए आभार व्यक्त किया। विवेक ने पोस्ट कर लिखा, "इस सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए धन्यवाद। द कश्मीर फाइल्स को पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को एक श्रद्धांजलि है।
वहीं, विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में फिल्म वैक्सीन वॉर रिलीज हुई थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख के मुरीद हुए विक्रमादित्य मोटवानी, इंडस्ट्री में हिट फिल्मों को लेकर दिया यह बयान