दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री, टेलीविजन प्रस्तोता और पूर्व रेडियो जॉकी अपर्णा वास्तारे का गुरुवार रात निधन हो गया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके पति नागराज वास्तारे ने बताया कि अभिनेत्री पिछले दो वर्षों से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में अपने काम और कई सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों की मेजबानी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री का कन्नड़ में उनकी उत्तम उच्चारण शैली के कारण उनका एक मजबूत प्रशंसक आधार था। 1998 में, उन्होंने दिवाली समारोह के दौरान लगातार आठ घंटे तक कार्यक्रम प्रस्तुत करके एक रिकार्ड बनाया।
Aparna Vastarey Death: अपर्णा वास्तारे का निधन, फेफड़ों के कैंसर से झूझ रही थीं दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री
अभिनेत्री की यादगार भूमिकाएं
उन्होंने 1984 में पुट्टन्ना कनागल की अंतिम फिल्म 'मसनदा हूवु' से सिनेमा में पदार्पण किया और कई कन्नड़ टीवी शो में अभिनय किया। बंगलुरू मेट्रो की घोषणाओं के पीछे भी वास्तारे की ही आवाज थी। वे कन्नड़ रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस में दिखाई दीं और लोकप्रिय कॉमेडी शो 'माजा टॉकीज' में 'वरालक्ष्मी' के रूप में उनकी भूमिका को लोगों ने सराहा।