कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने आपराधिक धमकी के एक मामले में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ जमानती वारंट की मांग करते हुए मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याचिका दायर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने कथित तौर पर 'जानबूझकर' अदालत के सामने पेश होने में विफल रहने और सुनवाई की उपेक्षा करने के लिए वारंट की मांग कर रही हैं। जावेद अख्तर को 5 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था। हालांकि, उनके वकील जय भारद्वाज ने उनके परिवार के एक सदस्य की अर्जेंट मेडिकल कंडीशन का हवाला देते हुए कोर्ट में पेश न हो पाने का अनुरोध किया था।
Amarujala samvad 2023: अमीषा ने टॉम क्रूज से की सनी देओल की तुलना, बोलीं- 'अमर रहेगी तारा-सकीना की जोड़ी'
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत-जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर रोक लगाने का फैसला किया। इसके बदले में जावेद अख्तर को अपनी अगली सुनवाई के लिए जमानत प्रक्रियाओं का पालन करने का मौका मिलता है। बता दें, जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा दायर एक मामले में एक मजिस्ट्रेट द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए समन के खिलाफ शुक्रवार को मुंबई की एक सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दावा किया कि आदेश जल्दबाजी में और अनुचित तरीके से पारित किया गया जिसके परिणामस्वरूप न्याय का गंभीर अपमान हुआ। इस मामले सुनवाई 8 अगस्त को होनी है।
Amar Ujala Samvad 2023: 'अमर है तारा-सकीना की प्रेम कहानी', सनी-अमीषा ने 'गदर' के 20 साल के सफर पर की चर्चा