करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सभी जानते हैं कि भले कंगना रनौत ने करीना कपूर खान को सार्वजनिक तौर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हों, लेकिन दोनों के बीच का टकराव सुर्खियों में रहा है। दोनों के बीच यह अप्रत्यक्ष टकराव एक फिल्म में रोल को लेकर हुआ था। फिल्म ‘द इनकार्नेशन- सीता’ में देवी सीता का किरदार पहले करीना कपूर खान को मिलने वाला था, लेकिन बाद में ये रोल कंगना रनौत के पास चला गया। इसके बाद बॉलीवुड गॉशिप में करीना और कंगना के बीच अप्रत्यक्ष टकराव की बात सामने आई थी। हालांकि, कभी भी दोनों अभिनेत्रियों में से किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।