वहीं कंगना ने आपराधिक मानहानि की शिकायत रद्द करने की कोर्ट से मांग करते हुए याचिका दायर की थी जिस पर जावेद अख्तर ने कोर्ट से इस याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया था।अख्तर ने दावा किया था कि कंगना के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अख्तर के वकील एनके भारद्वाज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नियमों का पालन करते हुए कंगना के खिलाफ कार्रवाई की है।
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu
अख्तर ने कंगना की याचिका के जवाब में दायर हलफनामे में कहा था कि ये याचिका मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर शिकायत की सुनवाई में सिर्फ देरी के इरादे से दायर की गई है। वहीं कंगना ने याचिका में दावा किया था कि मजिस्ट्रेट ने इस मामले में कार्यवाही के लिए अपने अधिकारों के इस्तेमाल के बजाय पुलिस की रिपोर्ट पर विश्वास किया है।