फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कमल हासन ने बाल स्वास्थ्य संस्थान को दान किया वायुमंडलीय जल जनरेटर, जन्मदिन पर पेश की मिसाल

Tue, 07 Nov 2023 02:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन ने आगे कहा कि 'यहां एक 'वायुजल' मशीन रखी हुई है जिसे हम पिछले दो वर्षों से राज कमल कार्यालय में उपयोग कर रहे हैं और मैं वह पानी पीता हूं।'
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्मों के दिगग्ज अभिनेता कमल हासन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा अभिनेता और एमएनएम प्रमुख कमल हासन आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने चेन्नई के एग्मोर में बाल स्वास्थ्य संस्थान को आईआईटी मद्रास के छात्रों द्वारा बनाया गया वायुमंडलीय जल जनरेटर वायुजल दान किया है।  

 

Zeenat Aman: जीनत अमान ने कराई आंखो की सर्जरी, पोस्ट साझा कर फैंस को दी स्वास्थ की जानकारी

विज्ञापन

कमल हासन ने दान में दिया जल जनरेटर

बता दें कि इस 'वायुजल' मशीन का उपयोग हवा से नमी इकट्ठा करने और उसे हर दिन 500 लीटर तक पानी में बदलने के लिए किया जाता है। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने इसका इस्तेमाल करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बिना किसी कमी के शुद्ध पानी पिया जा सकता है। एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने कहा, 'मतभेदों के बावजूद, यह सभी अच्छे लोगों को एकजुट करने का समय है। मा सुब्रमण्यम (तमिलनाडु स्वास्थ्य मंत्री), पी.के. शेखर बाबू (तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री) और मैं मानवता के आधार पर यहां आए हैं।'


अनुपमा का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने की खास अपील
विज्ञापन


'वायुजल' मशीन का पीना पीते हैं हासन
कमल हासन ने आगे कहा कि 'यहां एक 'वायुजल' मशीन रखी हुई है जिसे हम पिछले दो वर्षों से राज कमल कार्यालय में उपयोग कर रहे हैं और मैं वह पानी पीता हूं। इसे यहां बच्चों को दिया जाना चाहिए और जब पानी की कमी हो तो इसका उपयोग किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

 

मशीन को लेकर क्या बोले कमल हासन
अभिनेता और एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने आगे कहा, 'मुझे भरोसा है कि हमसे ज्यादा सरकार ऐसी चीजें कर सकती हैं। यह मशीन भारतीयों, तमिलों द्वारा बनाई गई है और आईआईटी (मद्रास) में बनाई गई है। हम बिना किसी कमी के शुद्ध पानी का सेवन कर सकते हैं। मैं इसकी अनुशंसा करता हूं। सरकार के लिए अब अच्छी खबर है, जो लोग मंत्री यहां हैं, वे इसे लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि यह मशीन स्थापित हो जाए।' 

Sam Bahadur Trailer: इस समय पर जारी होगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर, विक्की कौशल ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें