फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'आप हमेशा हमारे साथ थे और रहेंगे'

Sat, 10 Feb 2024 01:07 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज  यानी 10 फरवरी को अनुपम खेर के पिता पुष्करनाथ खेर की पुण्यतिथि है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए यादगार पलों की कुछ तस्वीर साझा की। इसके अलावा उन्होंने भावुक नोट भी लिखा है। 
 
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कागज 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन निर्माताओं ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिनेता प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आज यानी 10 फरवरी को अनुपम खेर के पिता पुष्करनाथ खेर की पुण्यतिथि है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए यादगार पलों की कुछ तस्वीर साझा की हैं। इसके अलावा उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन


पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अनुपम खेर
अनुपम खेर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेता ने अपने पिता की झलक साझा की है। वहीं, एक तस्वीर में अनुपम अपने पिता और भाई के साथ मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम ने एक तस्वीर अपने माता-पिता की भी साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अनुपम खेर को उनके पिता के निधन की खबर मिली, तब वे गोवा में डेविड धवन के बेटे की शादी के लिए जा रहे थे।
 

यह भी पढ़ें: Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?
विज्ञापन


अनुपम के पिता के निधन को हुए 12 साल 
अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'आज पिताजी के निधन हुए 12 साल हो गए हैं। लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं है, जब हमने उनके प्यार, सादगी, त्याग और उनके मजाक करने की आदत को याद नहीं किया। मैंने अपने जीवन में उनके जैसा निस्वार्थ व्यक्ति नहीं देखा है। वे हमेशा लोगों के साथ प्यार से पेश आते थे। उन्होंने मुझ जैसे फेलियर को सही रास्ता दिखाया। हमारे प्यारे पुष्कर नाथ जी, आप हमेशा हमारे साथ थे और रहेंगे।' उन्होंने तस्वीरों के बैकग्राउंड में 'जाने वो कैसे लोग थे' गाना लगाया हुआ है, जो उनके पिता का पसंदीदा था।
विज्ञापन


अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता हाल ही में नीरज पांडे की एक्शन से भरपूर वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' में नजर आए थे। अनुपम खेर के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें, तो अभिनेता 'द सिग्नेचर', 'विजय 69' और 'द इंडियन हाउस' फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं, अनुपम खेर फिल्म 'कागज 2' में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, नीना गुप्ता भी हैं। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन वीके प्रकाश ने किया है।

यह भी पढ़ें: Don 3: डॉन के किरदार के लिए रणवीर सिंह नहीं ये अभिनेता थे पहली पसंद, शाहरुख की एग्जिट के बाद लगी थी मुहर!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें