पाकिस्तानी सिंगर-म्यूजिशियन आतिफ असलम बाॅलीवड में पूरे सात साल बाद वापसी कर रहे हैं। वह अपकमिंग फिल्म ‘लवस्टोरी ऑफ नाइन्टीज’ के रोमांटिक गाने को अपनी जादुई आवाज दे रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अमित कसारिया हैं। खास बात यह है कि आतिफ की तबीयत ठीक न होने के बावजूद भी वह पूरी लगन से इसके लिए काम करने को लेकर उत्सुक दिखे। गौरतलब है कि भारत में पाकिस्तानी गायकों के गाने पर पहले रोक लगा दी गई थी।
खराब तबीयत में भी आतिफ काम के लिए तैयार
कसारिसा की यह फिल्म एक साधारण सी फैमिली ड्रामा है। उन्हें और उनकी टीम को फिल्म के रोमांटिक गाने के लिए आतिफ ही उचित लगे। दरअसल, इसमें एक ऐसे शख्स को दिखाया गया है जो एक साधारण सी जिंदगी जीना चाहता है, जिसमें प्यार के लिए खूब सारी जगह हो कसारिया ने बताया,‘जब मैंने इस गाने के बारे में उनसे बात की, तो उन्हें ये गाना पसंद आया। मैंने उन्हें कहा कि हमारे पास शूट करने के लिए बहुत ही सीमित समय है।’यही वजह रही कि आतिफ ने बहुत ज्यादा समय बिना गंवाए जल्द ही गाने की रेकाॅर्डिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी, जबकि उनकी तबियत भी ठीक नहीं थी। कसारिया ने बताया कि खराब तबियत में ही उन्होंने दूसरे शहर के लिए उड़ान भरी और गाना रेकाॅर्ड किया।
यह भी पढ़ें: Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?
राहुल नायर ने किया कंपोज
आतिफ असलम द्वारा गाए गए इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर राहुल नायर ने कंपोज किया है।इसके लीड एक्टर्स अध्यनन सुमन और मिस यूनीवर्स दीवा दीविता राय हैं। इसके सीन्स की शूटिंग शिमला में हुई है। बता दें कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगा दिया था। इसी वजह से एक्टर्स, लिरिस्ट, सिंगर्स या दूसरे कलाकार और टेक्निकल स्टाफ जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है, उसका यहां कामकरने पर बैन था।
खूब पसंद किए जाते हैं आतिफ के गाने
खास बात यह है कि आतिफ के गानों को यहां बहुत पसंद किया जाता रहा है। उन्होंने बाॅलिवुड को एक नहीं, ढेर सारे सुपरहिट गानों की सौगात दी है। उन्होंने ‘हम चार’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के गानों में अपनी आवाज दी। वहीं, दिल दियां गल्लां, मैं रंग शरबतों का, जीना जीना, तू जाने ना और तेरा होने लगा हूं जैसे गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। अब एक बार दोबारा रोमांटिक गाने से कई सालों बाद बाॅलिवुड में छाने को तैयार हैं।