फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jim Sarbh: मेंटल थेरेपी पर दिए अपने बयान पर जिम सरभ को देनी पड़ी सफाई, कहा- यह रणवीर सिंह के लिए नहीं था

Sat, 29 Jun 2024 07:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मालूम हो कि अपने एक साक्षात्कार में जिम सरभ ने कहा, "ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जो कहते हैं 'आप जानते हैं, मैं अपने किरदार में इतना फंस गया था कि मुझे उसके बाद कई हफ्तों तक मेंटल थेरेपी करानी पड़ी।' मैंने कहा 'चुप रहो भाई।
विज्ञापन
रणवीर सिंह, जिम सरभ - फोटो : इंस्टाग्राम ranveersingh, jimsarbhforreal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘पद्मावत’ में मलिक काफूर का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में बसने वाले जिम सरभ को मानसिक थेरेपी पर दिए अपने बयान को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। जिम सरभ ने एक साक्षात्कार दौरान बताया था कि एक अभिनेता ने दावा किया था कि वे चरित्र में फंस गए थे और उन्हें थेरेपी की आवश्यकता थी। अभिनेता के इस बयान को लेकर अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन



 मेंटल थेरेपी पर जिम ने दिया था यह बयान
मालूम हो कि अपने एक साक्षात्कार में जिम सरभ ने कहा, "ऐसे बहुत से अभिनेता हैं जो कहते हैं 'आप जानते हैं, मैं अपने किरदार में इतना फंस गया था कि मुझे उसके बाद कई हफ्तों तक मेंटल थेरेपी करानी पड़ी।' मैंने कहा 'चुप रहो भाई। तुम्हें उस दिन अपनी लाइनें भी नहीं पता थीं, क्या बकवास है।" कई लोगों ने दावा किया कि वह रणवीर सिंह का जिक्र कर रहे थे। जिस पर उन्होंने अब स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह या किसी और अभिनेता का जिक्र नहीं कर रहे थे और उनका बयान सामान्य था।

नोट साझा कर दी सफाई
सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी सफाई दी और लिखा, "मुझे यह स्पष्ट करना लगभग बेतुका लगता है, लेकिन चूंकि लोग वीडियो और लेखों को लेकर मुझे ट्रोल कर रहे हैं। मैंने जो कुछ भी कहा वह रणवीर सिंह के लिए नहीं था। शेयर किया जा रहा वीडियो बाइट मेड इन हेवन सीजन 2 के प्रचार से है। पद्मावत को रिलीज हुए पूरे 5 साल हो चुके हैं। 5 साल। मेरे पास सह-अभिनेता के रूप में रणवीर के बारे में कहने के लिए केवल प्यारी बातें थीं।
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे जिम
काम की बात करें तो अभिनेता शेखर कम्मुला की 'कुबेर' से टॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Upcoming Movie in July: जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी एक्शन-रोमांस-कॉमेडी से भरी फिल्में, नोट करें तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें