बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान मामले में अब सीबीआई कोर्ट 8 साल से लंबित केस की सुनवाई करेगी। सत्र अदालत जो जिया खान के कथित ब्वॉयफ्रेंड और केस के आरोपी सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चला रही थी, ने कहा है कि मुकदमे को सीबीआई की एक विशेष अदालत में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।