जवान का नया वीडियो सॉन्ग जारी
फिल्म के साथ इसके गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं। जिंदा बंदा और चलेया गाने पर फैंस इन दिनों जमकर रील बना रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक नया वीडियो सॉन्ग जारी कर दिया गया है। इस नए गाने का नाम 'अरारारी रारो' है। इस गाने को दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। गाने के बारे में जानकारी देते हुए शाहरुख खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक नोट भी लिखा है।
शाहरुख ने किया भावुक पोस्ट
किंग खान ने लिखा, ''मां हमें चलना सिखाती है। फिर एक दिन हम दौड़ने लगते हैं। पर मां फिर भी वही खड़ी रहती है। देखने कि अगर हम कहीं लड़खड़ाए तो वो फिर से आ जाएगी हमारा हाथ पकड़ने। किसी ने सही ही कहा है कि मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है। यह गीत याद दिलाने के लिए है कि चाहे कुछ भी हो, आपका समर्थन और मार्गदर्शन करने के लिए एक मां किसी न किसी रूप में हमेशा आपके साथ रहेगी... मैंने इसे अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है। मां के प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं....''
अब डंकी में दिखेंगे किंग खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गजों ने एक साथ काम किया है। यह फिल्म 22 दिसंबर को पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का मुकाबला प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सलार से होगा।