रणबीर के अभिनय पर क्या बोले विक्की
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेता विक्की कौशल ने रणबीर कपूर की उनके अभिनय कौशल की प्रशंसा की। जब उनसे उस शख्स के बारे में पूछा गया, जिसने मर्दानगी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया है तो उन्होंने तुरंत रणबीर कपूर का नाम लिया। विक्की ने कहा, “वह दर्द को रेखांकित नहीं करते। वह आक्रामकता को रेखांकित नहीं करते। वह कोमलता को रेखांकित नहीं करते। वह कुछ भी रेखांकित नहीं करते। कभी-कभी मैंने एक अभिनेता को किसी विशेष भावना के लिए एक अलग ढंग से अभिनय करते देखा है, लेकिन वह उसे वैसे ही निभाते हैं, जैसे वह भावना होती है। मुझे यह बहुत दुर्लभ लगता है। एक अभिनेता के रूप में मुझे उनमें यह बात बहुत खास लगती है।
Jawan: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा कायम, शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म 'पठान' को दी मात
विक्की कौशल की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें विक्की कौशल की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अपने प्रदर्शन के लिए मिल रहे प्यार और सराहना का लुत्फ उठा रहे हैं, जिसमें मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विक्की 'सैम बहादुर', 'मेरे महबूब मेरे सनम' और शाहरुख खान की 'डंकी' में भी दिखाई देंगे।