फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का खुलासा: अवॉर्ड फंक्शन में हुई सारा अली से पहली मुलाकात, दिखा रही थी हीरोइन वाले नखरे..

Tue, 26 Oct 2021 06:38 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में सारा अली खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उनका कहना है कि जब उनकी सारा अली खान से पहली मुलाकात हुई तो वह हीरोइन वाले नखरे कर रही थी। जान्हवी कपूर और सारा अली खान इस वक्त इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त हैं और रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में साथ दिखाई दिये थे।
विज्ञापन
सारा अली खान और जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में सारा अली खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया है। उनका कहना है कि जब उनकी सारा अली खान से पहली मुलाकात हुई तो वह हीरोइन वाले नखरे कर रही थी। जान्हवी कपूर और सारा अली खान इस वक्त इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त हैं और रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में साथ दिखाई दिये थे। इसी शो में होस्ट और अभिनेता रणवीर सिंह ने जान्हवी और सारा से पूछा कि वे दोस्त कैसे बने? पहले तो इसका जवाब उन्होंने 'कॉमन फ्रेंड्स' दिया। यानी कि जान्हवी और सारा की दोस्ती कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई, लेकिन फिर जान्हवी को याद आया कि वह सारा से पहली बार कब मिली थी और उन्होंने बाकायदा इसका किस्सा भी सुनाया।

विज्ञापन


सारा से अवॉर्ड फंक्शन में मिली थी जान्हवी
जान्हवी कपूर ने बताया कि वह सारा अली खान से पहली बार एक अवार्ड फंक्शन में मिली थी। जान्हवी ने बताया कि उस वक्त हम बहुत छोटे थे। लेकिन मुझे आज भी याद है कि सारा अमृता आंटी से बार- बार नायिका वाले नखरे कर रही थी। उन्होंने कहा कि सारा अमृता आंटी के साथ बैठी हुई थी और हीरोइन की तरह व्यवहार कर रही थी। जान्हवी ने आगे बताया, मुझे लगता है कि उस वक्त सारा ने साड़ी या सलवार कमीज पहनी हुई थी। जान्हवी ने बताया कि सारा ने स्टाइल से अपने बालों को पीछे किया था। उन्होंने कहा, मैं उसी वक्त से उसकी दोस्त बनना चाहती थी।
 

विज्ञापन

इस शो में रणवीर ने भी खुलासा किया कि वह पहली बार सारा से कब मिले थे। उन्होंने कहा कि सारा उन्हें परफॉर्म करते देखने के लिए ही हैदराबाद में एक शादी में शामिल हुई थी। उन्होंने  बताया कि सारा अपनी सहेली के साथ उनसे उनकी वैनिटी में मिली थी। फिर सिंबा फिल्म बनाते वक्त उनकी और सारा की मुलाकात फिर हुई। गौरतलब है कि सिंबा फिल्म में सारा अली खान ने काम किया है। सारा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जान्हवी और अपनी दोस्ती की तारीफ भी की थी। जान्हवी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, असली राजकुमारियां.. एक-दूसरे का ताज, दोस्ती, प्रेरणा, जिम से लेकर गाउन तक... प्यार करना, हंसना, मुस्कुराना...। रणवीर के शो में जान्हवी डांस टीचर भी बनीं और उन्हें बेली डांस करना सिखाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें