फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: कैंसर से पिता को खो चुके बाबिल ने लगाई पूनम को फटकार, बोले- इसके नाम पर मजाक न करें...

Sun, 04 Feb 2024 06:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बाबिल को पूनम का कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया है। 
विज्ञापन
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से अभिनेत्री पूनम पांडे सुर्खियों में बनी हुई हैं। शुक्रवार को पूनम के सोशल मीडिया हैंडल से उनकी मौत की खबर को साझा किया गया था। बाद में शनिवार को पूनम ने स्वयं एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वे जिंदा हैं। उन्होंने यह सब कुछ सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया था। इस वजह से अब सोशल मीडिया पर वे काफी ट्रोल हो रही हैं। कई जानी मानी हस्तियों ने भी पूनम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। अब इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान का भी नाम जुड़ गया है। 
विज्ञापन


बाबिल ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी 
अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर सिनेमा के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय जाहिर करते हैं। बाबिल को पूनम का कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मुझे नहीं पता है कि पूनम पांडे की मौत का मसला क्या है, लेकिन मुझे इतना पता है कि यह उन्होंने अच्छा नहीं किया है। मुझे तो सोच कर भी अच्छा नहीं लग रहा है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है। मैं इस विषय के बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाह रहा हूं, लेकिन उनकी यह बात मुझे बहुत गुस्सा दिला रहा है। जागरूकता फैलाने के और भी तरीके होते हैं, लेकिन इसका ये अर्थ बिलकुल भी नहीं है कि आप अपनी मौत की गलत अफवाह फैलाएं। यह तरीका बिलकुल गलत है।'

Chiranjeevi: 'पद्म विभूषण' सम्मान पाने के लिए उत्साहित नहीं थे चिरंजीवी, मेगास्टार के बयान ने मचाई खलबली

कैंसर से पिता को खो चुके हैं बाबिल 
शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर सुनकर उनके फैंस सकते में आ गए थे। बाद में पूनम पांडे ने खुद आकर ये कुबूला कि वे जिंदा हैं और उन्होंने यह नाटक लोगों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए किया था, लेकिन उनकी ये बात बाबिल को बिलकुल पसंद नहीं आई। बाबिल अपने पिता अभिनेता इरफान खान को कैंसर की वजह से खो चुके हैं। वे कैंसर से किसी अपने को खो देने के दर्द से गुजर चुके हैं। 

12th Fail: 12वीं फेल को विक्रांत ने बताया करियर का रीस्टार्ट मोमेंट, कहा- 'तुझे कोई नहीं जानता' शब्द आज भी याद

बाबिल का वर्क फ्रंट 
विज्ञापन

अभिनेता बाबिल खान बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में अहम भूमिका निभाते दिखे थे। इस सीरीज में उनके एक्टिंग स्किल की खूब तारीफ हुई थी। दर्शकों को बाबिल में उनके पिता इरफान खान की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें