करोड़ों की संपत्ति की मालकिन नीरू
अभिनेत्री नीरू बाजवा सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं. इसके चलते आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। हर फिल्म के लिए नीरू अच्छी खासी फीस वसूलती हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरू एक फिल्म करने के लिए 70 से 80 लाख रुपए फीस लेती हैं। इससे अलग गानों में डांस करने के लिए भी उनकी फीस बाकी अदाकारों से कहीं ज्यादा है। नीरू गाड़ियों की भी शौकीन हैं, उनके गैराज में मर्सिडीज, BMW, रेंज रोवर जैसी महंगी गाड़ियां खड़ी हैं।
चर्चा में रही लव लाइफ
क्या आपको मालूम है कि नीरू का नाम लंबे समय तक एक्टर और वेब सीरीज की दुनिया का जाना पहचाना नाम अमित साध के साथ जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों 8 साल तक एक दूसरे के साथ थे। नीरू ने अचानक ही अमित से ब्रेकअप कर लिया। इस बात को जानने के बाद बिग बॉस के शो में वह खूब फूट-फूटकर रोए थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद ये साफ हो गया था कि दोनों अलग हो गए हैं। दोनों साल 2010 तक साथ थे। एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने बताया था कि वह नीरू बाजवा से बेहद प्यार करते थे। वह नीरू को अपना प्यार मानते थे और उनके जाने के बाद जिंदगी को फिर से शुरु करना पड़ा था।
शादी के बाद कनाडा का सफर
नीरू बाजवा ने साल 2015 में हैरी रंधावा से शादी कर ली थी। शादी के बाद नीरू अधिकतर अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं। अब उनकी 3 बेटियां भी हैं। अब वो अपनी बेटियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं। अब वह सिर्फ शूटिंग के सिलसिले में ही भारत आती हैं।
इसके अलावा नीरू विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म 'प्रिंस' और अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26' में भी काम कर चुकी हैं।