सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय अभिनीत आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘बैरिया रे’ रिलीज कर दिया है। गाना रिलीज होते ही इसे सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही है। वहीं, कुछ लोग इस गाने की 'शेरशाह' के गाने 'तेरी मेरी गल्ला होगी मशहूर' से भी कर रहे हैं।
दिल्लीवासी सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेब शो 'इंडियन पुलिस फोर्स' के गाने 'बैरिया रे' का वीडियो देखकर आश्चर्यचकित हो गए हैं। इस गाने में अभिनेता दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के बैकग्राउंड में अपनी को-स्टार ईशा तलवार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो डाला और इसे कैप्शन दिया, "ऑर्डर और एक्शन के बीच, एक प्रेम धुन सामने आती है। बैरिया रे, सॉन्ग आउट!"
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मिल रही हैं तारीफें
'इंडियन पुलिस फोर्स' के इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाह...वीडियो काफी अच्छा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गाने के लिए सही स्थान का चुनाव किया है। वीडियो का बैकग्राउंड काफी पसंद आ रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "शेरशाह फिल्म की याद आ गई। आपकी जोड़ी कियारा के साथ ज्यादा अच्छी लगती है।"
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
हाई-ऑक्टेन एक्शन ब्लॉकबस्टर पेश करने में रोहित शेट्टी के कौशल और सफलता के साथ अमेजन ओरिजिनल सीरीज पुलिस जगत में एक नया बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' का प्रीमियर 19 जनवरी 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से होने वाला है।