रवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'गोविंदा जैसा कलाकार बॉलीवुड में दूसरा कोई नहीं है। वे एकलौते ऐसे स्टार हैं, जो दर्शकों को एक साथ हंसा और रुला सकते हैं। यह काबिलियत किसी और पास नहीं है। गोविंदा कॉमेडी करते हुए आपको रुला भी सकते हैं।
बॉलीवुड में 'मस्त-मस्त गर्ल' के नाम से मशहूर रवीना टंडन इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। रवीना जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आएंगी। इस सीरीज में रवीना 'इंद्राणी कोठारी' का किरदार निभाती दिखेंगीं। रवीना इन दिनों 'कर्मा कॉलिंग' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। अपनी सीरीज के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातें करते हुए रवीना ने अपने फेवरेट को-स्टार गोविंदा के बारे में भी काफी बातें की।
विज्ञापन
गोविंदा एक साथ दर्शक हो हंसा और रुला सकते हैं
नब्बे के दशक में रवीना टंडन ने गोविंदा के साथ कई सारी हिट फिल्में की थीं। गोविंदा अपने कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। रवीना टंडन ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'गोविंदा जैसा कलाकार बॉलीवुड में दूसरा कोई नहीं है। वे एकलौते ऐसे स्टार हैं, जो दर्शकों को एक साथ हंसा और रुला सकते हैं। यह काबिलियत किसी और पास नहीं है। गोविंदा कॉमेडी करते हुए आपको रुला भी सकते हैं। मैंने कॉमेडी टाइमिंग उनसे ही सीखी है।'
रवीना और गोविंदा की दोस्ती
रवीना टंडन बताती हैं, वे आज भी अपने पुराने दोस्तों से जुड़ी हुई हैं। नब्बे के दशक में अपने को-स्टार्स के साथ हुई उनकी दोस्ती इतनी मजबूत है कि आज भी वे एक-दूसरे का साथ हर सुख दुख में देते हैं। गोविंदा भी उनके दोस्तों में से एक हैं। रवीना और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और वे फिल्में हिट रहीं हैं। नब्बे के दशक में रवीना टंडन और गोविंदा का साथ आना यानि फिल्म का हिट होना तय था। 'अंखियों से गोली मारे', 'दूल्हे राजा' और 'आंटी नंबर1' कुछ उदाहरण भर हैं।
रवीना टंडन पिछली बार वेब सीरीज 'अरण्यक' में नजर आई थीं। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'अरण्यक' में दर्शकों को रवीना बेहद पसंद आई थीं। आने वाले दिनों में सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में दिखाई देंगी। यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ये सीरीज अमेरिका की ऑरिजिनल सीरीज 'रिवेंज' पर आधारित है। रवीना अपनी इस आने वाली वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।