बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर- 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिन सलमान खान यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म 'टाइगर- 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच, अब ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर खबर सामने आई है कि अयान मुखर्जी द्वारा उन्हें यह अवसर मिला है।
ऋतिक के कैमियो की नहीं थी कोई योजना
यशराज फिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक, 'टाइगर- 3' में ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा की कोई योजना नहीं थी। इस फिल्म में पहले ही शाहरुख खान कैमियो के लिए शूटिंग कर चुके थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'वॉर 2' के निर्देशक अयान मुखर्जी द्वारा ही ऋतिक रोशन को 'टाइगर- 3' में कैमियो दिया गया था। अभिनेता के कैमियो से दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा गया था।
यह भी पढ़ें: Salman Khan: सिनेमाघरों में फैंस की हुड़दंगई पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दूसरों को खतरे में न डालें
इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूंटिग
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'वॉर- 2' की बात करें तो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। बता दें कि, जूनियर एनटीआर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी 'वॉर- 2' की शूंटिग जनवरी महीने में शुरू करेंगे।
एक्शन से होगी भरपूर
इस फिल्म में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर- 3' जैसी पिछली फिल्में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 'टाइगर- 3' की कहानी को जारी रखेगी और अंत में 'टाइगर' और 'पठान' के बीच टकराव देखने को मिलेगा। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में दर्शकों को हैरतअंगेज स्टंट देखने को मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Kaala Paani 2: 'काला पानी' के निर्माताओं ने की दूसरे सीजन की घोषणा, जानें कब रिलीज होगी सर्वाइवल ड्रामा सीरीज