फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सिनेमाघरों में फैंस की हुड़दंगई पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दूसरों को खतरे में न डालें

Mon, 13 Nov 2023 03:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' आखिरकार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह स्पाई थ्रिलर टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।
विज्ञापन
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' आखिरकार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह स्पाई थ्रिलर टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म ने रिलीज होते ही दिवाली के दिन धमाका कर दिया। फिल्म को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कुछ समय पहले फिल्म से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें भाईजान के फैंस सिनेमाघरों में पटाखे फोड़ते नजर आ रहे थे। अब इस पर खुद सलमान खान ने प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन


सिनेमाघरों में सलमान खान के फैंस ने फोड़े पटाखे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सलमान के फैंस ने सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़े हैं। सिनेमाघर के पर्दे पर 'टाइगर 3' के कुछ बेहतरीन सीन्स चल रहे हैं, जिसमें सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए और सलमान की जय-जयकार करने लगे। वहीं सीटियां बजाते हुए फैंस ने अचानक पटाखे जलाने शुरू कर दिए। हालांकि, सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस की इस हरकत का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं और इसे हुड़दंगई बता रहे हैं।



भाईजान ने फैंस से की यह अपील
अब सलमान खान खुद आगे आए हैं और इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, मैं 'टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह बहुत ही खतरनाक है। खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें और सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन


12Th Fail Hit Or Flop: 12वीं फेल बनी विधु की टॉप कमाई वाली फिल्म, हिट या फ्लॉप समझिए पांच आसान बिंदुओं में
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आए सलमान खान
बता दें कि सलमान खान की 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही विष्णुवर्धन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें