फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Randhawa: पैन इंडिया फिल्म 'शाहकोट' में अभिनय करेंगे गुरु रंधावा, पोस्टर साझा कर दी जानकारी

Thu, 19 Oct 2023 07:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक गुरु रंधावा जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'शाहकोट' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा कर जानकारी दी है।
विज्ञापन
शाहकोट - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक गुरु रंधावा अपनी गायकी और गीतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब वह जल्द ही फैंस को अपनी अदाकारी का भी दीवाना बनाने जा रहे हैं। अब गुरु रंधावा अभिनय में भी हाथ आजमाएंगे। वह जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'शाहकोट' में दिखाई देंगे। फिल्म में गुरु एक भावुक पंजाबी युवक इकबाल सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाने के लिए संकल्प लेता है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
'लव पंजाब' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले राजीव ढींगरा इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए बोर्ड पर आए हैं। 'शाहकोट' को लेकर उत्साहित राजीव ढींगरा ने कहा, ''हम एक ऐसी फिल्म बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो न केवल मनोरंजन करे, बल्कि वैश्विक स्तर पर दर्शकों को पसंद भी आए। यह एक ऐसी कहानी है, जो दिल से बात करती है। साथ ही प्यार बनाम कर्तव्य की शाश्वत दुविधा की खोज करती है।'''
Pankaj Tripathi: आम आदमी की तरह लाइन में लगना पसंद करते हैं पंकज त्रिपाठी, बताया- कैसे करते हैं इच्छा पूरी

गुरु ने साझा किया फिल्म का पोस्टर
गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म से अपना लुक साझा किया। उन्होंने पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा, 'शाहकोट' फिल्म की आकर्षक यात्रा में शामिल हों, यह एक सिनेमाई ओडिसी है, जो प्यार और कर्तव्य की सार्वभौमिक दुविधा की पड़ताल करती है।' फिल्म 'शाहकोट' नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

फिल्म के मुख्य कलाकार
गुरु रंधावा टी-सीरीज बैनर के तहत फिल्म के कुछ गानों में अपनी मनमोहक आवाज भी देंगे, जो इस रोमांटिक कहानी के लिए भव्य संगीत होंगे। फिल्म के कलाकारों में गुरु रंधावा के अलावा ईशा तलवार भी शामिल हैं, जो दक्षिण भारत में अपनी लोकप्रियता के लिए जानी जाती हैं। वह गुरु की प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में गुरशाबाद सिंह फिल्म में इकबाल के भरोसेमंद विश्वासपात्र की भूमिका निभा रहे हैं और पंजाबी अभिनेता हरदीप गिल एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर की साझा, फैंस को याद आए पुराने अक्की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें