गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, पर सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति दमदार तरीके से रहती है। वो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लाइमलाइट में रहते हैं। इसके अलावा, इनदिनों वो अपने भांजे को लेकर चले आ रहे पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इस बीच गोविंदा ने बेटे यशवर्धन की डैशिंग फोटोग्राफ शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है और यूजर्स गोविंदा के बेटे की तारीफ कर रहे हैं।
यशवर्धन आहूजा अपने लुक के कारण सुर्खियां बंटोर रहे हैं। गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका एक जबरदस्त लुक वाला फोटो शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर छा गया है। तस्वीर में देखा यशवर्धन आहूजा डैनिम शर्ट में दिख रहे हैं। उनके गले में दो चेन डाली हुई हैं। वे इस तस्वीर में बेहद ही स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं।
फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं तस्वीर की तारीफ
गोविंदा के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बेटे की तस्वीर डालते हुए लिखा है कि, इतने सालों में तुमने जो मेहनत की है, वह तुम्हारे चेहरे पर झलक रही है, तुमने जो अपने आप को आत्मविश्वास दिया है, उसने आपको एक व्यक्ति से एक व्यक्तित्व के रूप में परिपक्व बना दिया है। यह दुनिया में सभी सफलताओं का मूल है।
गोविंदा के बेटे की इस तस्वीर पर 76 हजार से ज्यादा लाइक्स आये हैं। फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें खूब सारा प्यार। मां सुनीता आहूजा ने भी इस तस्वीर पर अपनी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि उनके खूबसूरत बेटे की ईश्वर रक्षा करें। इसके अलावा, कई यूजर्स ने यशवर्धन आहूजा के लुक की जमकर तारीफ की और उनपर प्यार बरसाया।