करियर की शुरुआत में हुआ था ऐसा
गौहर खान ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में बताया कि वो निर्माता उन्हें लॉंच करने जा रहे थे। गौहर ने कहा- ये सच है, ये मेरे साथ तब हुआ था जब मैंने किसी भी फिल्म और झलक दिखला जा में काम नहीं किया था। ये सब एक फिल्म के लिए नहीं था वो मुझे लॉन्च करने जा रहे थे या ऐसा ही कुछ था'। गौहर ने आगे निर्माता के बारे में बताते हुए कहा उस निर्माता ने एक बड़ी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की थी। मैं उनका नाम नहीं लूंगी।
कहा इस वजह से होगी मौत
गौहर खान ने आगे बताया कि निर्माता ने उनसे उनकी जन्म तारीख, समय, जगह और दिन के बारे में पूछा। फिर 15 दिनों बाद उन्होंने मुझे बुलाया। उन्होंने मुझे बिताया और बहुत ही गंभीरता के साथ कहा तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला तुम फिल्में मत करो छोड़ दो ये सपना, कुछ बिजनेस कर लो। तुम 30-35 की उम्र में मर जाओगी'। प्रोड्यूसर का कहना था गौहर को एक अजीब बीमारी होगी। गौहर इस बात पर हंस पड़ी और उन्होंने कहा उनकी वो बात आज भी मुझे याद आती है।