उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : Instagram
उर्मिला ने 1977 में आई फिल्म कर्म में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने मराठी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया। फिल्म रंगीला में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा और उनको खूब तारीफ मिली। बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम कर चुकी और कई पुरस्कारों को अपने नाम कर चुकी उर्मिला इस वक्त फिल्मों से दूर हैं। साल 2016 में उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी बिजनसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी।