फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन, अक्षय कुमार से लेकर कंगना रणौत तक ने दीं शुभकामनाएं

Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाईयां मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं, वह भी सोशल मीडिया के जरिए पीएम को बधाइयां दे रहे हैं। एक्टर्स उनके साथ वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। कंगना रणौत,अनुपम खेर,अक्षय कुमार,अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। चलिए जानते हैं किसने कैसे दी प्रधानमंत्री को बधाई।
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर अक्सर प्रधानमंत्री का समर्थन करते नजर आते है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि- "जन्मदिन मुबारक हो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपका जीवन लंबा, स्वस्थ और मंगलमय हो। ताकि आप देश को हर क्षेत्र में गौरवान्वित कर सकें। आप जैसे नेता को पाना हमारी खुशनसीबी है। राष्ट्र के लिए आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद। जय हो और जय हिंद! #HappyBirthdayPM #LongLife।"
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार 


हेमा मालिनी
अभिनेत्रा और सांसद हेमा मालिनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट किया कि ' आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है, जिन्होंने कठिन महामारी के समय में देश का नेतृत्व किया है। ईश्वर उन्हें राष्ट्र के कल्याण के लिए और निस्वार्थ काम जारी रखने की शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें। आइए हम सब उनके लिए प्रार्थना करें।' 
विज्ञापन

3 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : Instagram- Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा
एक्टर रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी की फोटो शेयर कर उन्हें 71वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


 

4 of 7
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा - 'भारत की संस्कृति और इंडिया की टेक्नोलॉजी के संगम से हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने वाले युगपुरुष माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबी आयु दे और हमेशा स्वस्थ रखे। जय हिंद #HappyBirthdayNarendraModi #NarendraModi'
विज्ञापन

5 of 7
प्रधानमंत्री का जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया
 कंगना रनौत
 कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि 'दुनिया के सबसे महान नेता नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई'

किरण खेर
अभिनेत्री किरण खेर ने पीएम मोदी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा 'हमारे शानदार और अद्भुत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप शक्ति से शक्ति की ओर बढ़ें और ईश्वर आप पर अपना आशीर्वाद बरसाए। हमे आप पर गर्व है।' 
विज्ञापन

6 of 7
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परेश रावल
एक्टर परेश रावल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। सर आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।'


करण जौहर 
करण जौहर लिखते हैं 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई। एक देश के रूप में हमें सबसे मजबूत हाथ प्रदान करने के लिए धन्यवाद, जो हमें हर दिन के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाता है'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
 रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बधाई। ईश्वर आपको दीर्घायु, प्रसन्नता एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें सर। #HappyBirthdayModiji'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें