सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने साल 2001 में पहली बार मनाया था गणेश उत्सव
सोनू सूद का कहना है कि जब वो पहली बार मुंबई आए थे, तो उन्हें गणेश चतुर्थी और इसको मनाने को लेकर अधिक जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि मुझे अभी भी गणपति स्थापना करने की वो रोमांचित रात याद है, जब मैंने पहली बार गणेश उत्सव मनाया था। उन्होंने कहा, मैंने पहली बार गणेश उत्सव साल 2001 में मुंबई में मनाया था। यह पहली बार था जब मैं अंधेरी स्टेशन गया और एक छोटी गणेश मूर्ति खरीद कर लाया। मुझे सजावट का सामान खरीदने में पूरी रात लग गई। मैंने अपनी पत्नी और रूम-मेट के साथ गणेश उत्सव की सारी तैयारी की। इस बात को 20 साल हो गये हैं और मैं पिछले इन सालों से हर साल गणपति बप्पा को घर ला रहा हूं।